क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) हॉलीडे एंड ट्रैवल थीम पर एक अनूठी लेडीज़ डिलाइट पार्टी का आयोजन आदिशक्ति राजपूत किटी समूह द्वारा आयोजित किया गया जिसमें समूह सदस्याओं ने उत्साह, फैशन और उमंग का शानदार संगम पेश किया कर आयोजन में महिलाओं ने रचनात्मकता और स्टाइल की झलक दिखाई। इस लेडीज़ डिलाइट में स्मृति चंदनानी, हरेंद्र सोलंकी, सविता रघुवंशी, नम्रता सिंह, पारुल सिंह और डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा सहित कई प्रमुख सदस्याएं आकर्षक परिधानों में नजर आई। सभी ने अपने-अपने अंदाज में थीम को प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम में विविधता और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बेस्ट लीजर आउटफिट के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए, जिसने प्रतिभागियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा को और बढ़ाया। आनंद पुरोहित/ 28 अप्रैल 2026