क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) चंदाप्रभु महिमा परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला जैन ने परिषद के अंजना संभाग उदयनगर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव श्वेता जैन एवं कोषाध्यक्ष अलका जैन ने शपथ ग्रहण करने के साथ ही समाज सेवा का संकल्प ले आंगनबाड़ी को गोद लेने एवं मिलेट्स को बढ़ावा देने हेतु मिलेट्स महोत्सव आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। वहीं कनाडिया स्थित स्कूल को सिलाई मशीन प्रदान की गई। समारोह में डॉ. ऋतुराज टोंग्या ने हृदय स्वास्थ्य पर व्याख्यान प्रस्तुत दिया। समारोह में एकता जैन, श्वेता जिनेश जैन, रेणु जैन, शिल्पी जैन, स्वाति जैन, मोनिका जैन, दीपिका सिंघई, निकिता जैन, शालिनी जैन, रिनी जैन एवं मीना जैन ने भी प्रस्तुतियां दी। आनंद पुरोहित/ 28 अप्रैल 2026