क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) साध्वी वर्या दमिता श्रीजी, मुक्ति दर्शा श्री आदि ठाना की सानिध्य निश्रा में नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन मंदिर गुमाश्तानगर में मंदिर के साथ जिन शासन स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष भूपेन्द्र ने ध्वजारोहण किया। ट्रस्टी सुधीर सेठिया इसके पश्चात मंदिर में दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। कार्यक्रम में नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन पाठशाला के बच्चों ने शिक्षिका कानन डांगी के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर भूपेंद्र जैन, सुधीर सेठिया, प्रो. सतीश चौपड़ा, रत्नत्रयी परिवार के आदर्श लोढ़ा सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 28 अप्रैल 2026