व्यापार
28-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू सेवाएं प्रदान करने वाले मंच स्नैबिट ने मंगलवार को सीरीज-डी वित्त पोषण दौर में 5.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 530 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस नए निवेश से कंपनी अपने बही-खाते को मजबूत करने, छोटे बाजारों में विस्तार करने और जल्द ही नई सेवा श्रेणियों में प्रवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस वित्त पोषण दौर का सह-नेतृत्व सस्क्वेहाना वेंचर कैपिटल, मिराए एसेट वेंचर इन्वेस्टमेंट्स के यूनिकॉर्न ग्रोथ फंड और बर्टेल्समैन इंडिया इन्वेस्टमेंट्स ने किया। मौजूदा निवेशकों नेक्सस वेंचर पार्टनर और लाइटस्पीड ने भी इस महत्वपूर्ण दौर में भाग लिया। इस ताजा निवेश के साथ स्नैबिट ने अब तक कुल 11.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की पूंजी जुटाई है। गौरतलब है कि सीरीज-डी वित्त पोषण किसी भी स्टार्टअप या कंपनी के लिए पूंजी जुटाने का एक उन्नत एवं परिपक्व चरण माना जाता है, जो उसकी स्थिरता और विकास क्षमता को दर्शाता है। सतीश मोरे/28अप्रैल ---