चतरा(ईएमएस)।सदर पुलिस ने जितनी मोड़ के पास से साढ़े छह लाख के अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करो के पास से 1.319 किलोग्राम अफीम के अलावा स्विफ्ट कार (पीबी 08 एफटी 1403), चार मोबाईल व पांच हजार नकद जब्त किया गया।गिरफ्तार तस्करो में पंजाब के जलंधर जिला मेहतपुर थाना क्षेत्र के मुहिम निवासी हरेंद्र सिंह (पिता सुखवेंद्र सिंह), जलंधर जिला शाहकोट थाना क्षेत्र के मुलेवान अरायन निवासी दविंद्रपाल सिंह (पिता कुलवीर सिंह) के अलावा चतरा सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी संतोष कुमार दांगी (पिता स्व लोकनाथ दांगी) व राजपुर थाना क्षेत्र के खीरगडा गांव निवासी रूपेश कुमार यादव (पिता कुलेश्वर यादव) शामिल है।यह जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी।उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर स्विफ्ट कार क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है, जो अफीम खरीद कर जाने वाला है। सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जितनी मोड़ स्थित टीकर रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान अफीम मिला।साथ ही चार लोगो को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 125/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शमी अंसारी, मनीष कुमार, कासिम अंसारी व कई जवान शामिल थे।पंजाब के तस्कर गिरफ्तार चतरा के दो तस्करो के सहयोग से अफीम की खरीदारी लावालौंग थाना क्षेत्र से की थी।अफीम सप्लाई करने वाले तीन लोग फरार है।जिसकी गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।तस्कर और अफीम खरीदारी करने के फिराक में थे, उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये।बता दें कि लंबे समय के बाद अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस के गिरफ्त में आये है।मालूम हो कि सात जुन 2021 को सदर पुलिस ने 1.540 किलो अफीम के साथ पंजाब के जालंधर जिले के तीन तस्कर सहित चार तस्करो को गिरफ्तार किया था।साथ ही स्विफ्ट कार जब्त किया था। कर्मवीर सिंह/28अप्रैल/26