क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सेंट्रल बंगाली एसोसिएशन, बिलासपुर ने 26 अप्रैल को आनंदो निकेतन वृद्धाश्रम परिसर में बंगाली नववर्ष बरषो बरन अनुष्ठान धूमधाम से मनाया। भीषण गर्मी के बावजूद सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था गीत धन धान्य पुष्प भोरा और नोबो बोरषर आह्वान गीत आलेख से हुआ। कार्यक्रम संचालक एवं सचिव असित बरन दास और डॉ सोमा लाहिरी मल्लिक ने गीत आलेख का पाठ किया। निहार रंजन मल्लिक के संगीत निर्देशन में देवाशीष सरकार, प्रबाल मुखर्जी सहित कई सदस्यों ने सामूहिक गीतों से समा बांधा। शुभांशु घोष, देवाशीष घटक, सुजीत मित्रा समेत कई कलाकारों ने एकल संगीत प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। सुमिता दासगुप्ता के निर्देशन में हास्य नाटिका जनगणना का भी रोचक मंचन हुआ। अनुष्ठान का विशेष आकर्षण संस्था की वार्षिक पत्रिका उदयन का विमोचन रहा। विशिष्ट अतिथि डॉ विनय पाठक ने एसोसिएशन के बांग्ला साहित्य और सांस्कृतिक धारा को उत्कृष्ट रूप से संजोने की सराहना की। पत्रिका के संपादक पारथों भादुड़ी और असित बरन दास ने इसे सदस्यों के सहयोग का परिणाम बताया। संयुक्त सचिव भक्तिमय चौधरी ने पत्रिका प्रकाशन से जुड़ी मेहनत साझा की। विमोचन मानव चटर्जी, डॉ भारती भट्टाचार्य और साहित्यकार उमा कांत खरे सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के कर कमलों से संपन्न हुआ।अध्यक्ष बी सी गोलदार ने बताया कि 2012 से समाज सेवा का व्रत लेने वाली संस्था का यह वृद्धाश्रम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उपाध्यक्ष सुजीत मित्रा ने भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया। - 28 अप्रैल 2026