हजारीबाग (ईएमएस)। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध हत्या की जानकारी देने के लिए हजारीबाग पहुंचे जहां उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से वार्ता किया है। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द पूरे मामले का उद्भेदन करने का निर्देश जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बहुत ही बेहरमी के साथ हत्या की गई है। मंत्री ने जानकारी दिया कि इस घटना को लेकर जांच टीम गठित की गई है। जिला प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा कि इस पूरे मामले को लेकर जांच में किसी तरह का कोताही ना करें।जो भी व्यक्ति है उसे सजा मिलना चाहिए।इन्होंने यह भी कहा कि जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द प्रशासन खुलासा करेगा।दरअसल हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र पोता जंगल स्थित नदी से तीन शव बरामद किया गया था। इनमें एक युवक और दो युवतियां शामिल थीं। तीनों बीते पांच दिनों से लापता थे।मृतकों की पहचान 27 वर्षीय आदिल हुसैन, 19 वर्षीय सानिया परवीन और खुशी के रूप में हुई है। तीनों पिछले कई दिनों से लापता थे, जिनकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे।शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि तीनों के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। - 28अप्रैल/26