राज्य
28-Apr-2026
...


* अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी * “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 50 गिरफ्तारी वारंटी * 26 स्थायी वारंटी शामिल कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। 27 एवं 28 अप्रैल को कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को कार्यवाही के दौरान 07 स्थायी वारंटी एवं 19 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए, वहीं 28 अप्रैल को 19 स्थायी वारंटी एवं 24 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए। इस प्रकार दो दिवस के भीतर कुल 26 स्थायी वारंटी एवं 50 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर कुल 76 वारंटियों/आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी कथित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। - 28 अप्रैल