क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


धमतरी (ईएमएस)। जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां चाचा के घर की छत पर खेलते समय 7 साल का मासूम बच्चा नीचे गिर गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक है। जानकारी के अनुसार, मासूम प्रियांशु साहू अपने माता-पिता के साथ चाचा के घर गया हुआ था। वह घर की छत पर खेल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल धमतरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। - (ईएमएस) 28 अप्रैल 2026