क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


- 311 वाहन चालकों से 1 लाख का जुर्माना वसूला जबलपुर (ईएमएस)। जिला पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात का उल्लघंन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं| पिछले 24 घंटे के दौरान 311 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर 1 लाख 17 हजार 800 रुपए समन शुल्क वसूला गया और ब्रीथ एनालाईजर और पीओएस मशीन से वाहन चालकों की जांच की गई| बिना हेलमेट वाहन चालने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इसी के साथ पुलिस ने आदतन अपराधियों और जुआ, सट्टा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की| पुलिस कंट्रोलरुम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 27 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 59 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 11 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 2 गैरम्यादी, 17 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है एवं 46 जमानती वारंट तामील किये गये तथा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 23 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 98 पाव देशी/अंग्रेजी एवं 37 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी तथा 4 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 1 बका, 3 चाकू जप्त किये गये। सुनील साहू / मोनिका / 28 अप्रैल 2026