क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


विभाग नहीं दे रहा ध्यान बुरहानपुर (ईएमएस)। शहर के पुराने जिला अस्पताल को ध्वस्त कर इस भूमि को शासन की पुनरधुन्त्विकर्ण योजना के तहत नीलाम कर दिया गया जहां एक विशाल मॉल बनकर तैयार है नीलामी की शर्तों के तहत इस पुराने जिला अस्पताल की 44 हज़ार स्क्वायर फीट भूमि में से 4 हज़ार स्क्वायर फीट भूमि पर ठेकेदार को सिटी डिस्पेंसरी के लिए भवन का निर्माण करके देना था भवन बनकर लगभग तैयार है लेकिन स्वास्थ्य विभाग भवन के बन जाने के बाद भी उसे अपने पजेशन में लेकर वहां सिटी डिस्पेंसरी चालू करने के लिए कोई रुचि नहीं ले रहा है जिस से शहर वासियों की पुरानी जरूरत को पूरा नहीं किया जा रहा है पुराने अस्पताल की भूमि को नीलम में जाने से पहले यह सुनिश्चित किया जा चुका था कि यहां एक सिटी डिस्पेंसरी शहर वासियों के लिए बनाई जाएगी लेकिन भवन तैयार होने के बाद भी यहां अस्पताल चालू नहीं होने से लोगों को अब भी शहर से बाहर 2 किलोमीटर दूर बने जिला अस्पताल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है 30 बिस्तरों वाले इस अस्पताल के शहर में चालू होने से सुविधा मिल सकेगी साथ ही जिला अस्पताल पर पड़ने वाला मरीजों का भार भी काम होगा शहर में कोई सरकारी अस्पताल नहीं होने के चलते मामूली इलाज के लिए भी शहर वासियों को ज़िल अस्पताल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिस से उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है इस पर स्वास्थ्य विभाग को ध्यान देकर शहर में सीएससी स्तर की यह डिस्पेंसरी चालू करने पर ध्यान देना चाहिए ताकि यहां प्राथमिक उपचार मिल सके अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत नहीं होती है प्राथमिक उपचार से भी मरीज ठीक हो सकते हैं। अकील आजाद/28/04/2026