शाहजहांपुर (ईएमएस)। यूपी के शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के भौती गांव में मंगलवार दोपहर छत्रपाल ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी सोमवती की सोते समय फावड़े से गला काट हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, दंपती के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे सोमवती गैलरी में जमीन पर लेटी हुई थी। इसी दौरान छत्रपाल आया और उसने फावड़े से उनकी गर्दन पर वार किया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद छत्रपाल मौके से भाग गए। इस बीच बाहर से आए बच्चे मां को खून से लथपथ देख चीख पड़े। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस छत्रपाल की तलाश कर रही है। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। - 28 अप्रैल 2026