बलौदाबाजार (ईएमएस)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन और सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में जल जीवन मिशन एक नई ऊंचाई छू रहा है। “हर घर नल से जल” योजना अब केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि ग्रामीण सशक्तिकरण और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन गई है। ’सक्रिय जनभागीदारी और संकलित राशि’-प्रशासनिक प्रयासों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से अब तक 22 लाख 57 हजार की जल कर राशि संकलित की जा चुकी है। ग्रामीण परिवारों द्वारा किया जा रहा यह स्वैच्छिक योगदान जल व्यवस्था के प्रति उनकी जवाबदेही को दर्शाता है। ’बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण’- इस संकलित राशि का उपयोग सीधे तौर पर ग्रामीण जल प्रणालियों को बेहतर बनाने में किया जा रहा है जिसमें नल एवं पाइपलाइन की त्वरित मरम्मत कार्य, जल आपूर्ति प्रणाली का निरंतर रख-रखाव एवं सुधार, जल संरक्षण एवं संवर्धन के स्थायी कार्यों को प्राथमिकता शामिल हैं। विगत दिनों विशेष ग्राम सभा में भी जल कर पर चर्चा क़ी गई। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/28 अप्रैल 2026