क्षेत्रीय
28-Apr-2026


उल्हासनगर, (ईएमएस)। एक काजू व्यवसाई के साथ एक शख्स द्वारा लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के काजू व्यवसाई रमेश रामचंद्र वाडकर (४७) ने भिवंडी के पटेल सप्लायर के मालिक पंकज भद्रा के खिलाफ लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत हिल लाइन पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि पंकज भद्रा द्वारा दिए गए आर्डर के मुताबिक ३१४० किलो काजू जिसकी कीमत २३ लाख ९९ हजार रुपया है, उन्होंने अंबरनाथ तालुका के नेवाली पाड़ा में उनके गोडाउन में १५ अप्रैल को सुबह भिजवा दिया। पंकज ने उन्हें और उनकी पत्नी के बैंक खाते में पैसा भेजने का फर्जी स्क्रीन शॉट उन्हें वॉट्सऐप पर भेज दिया लेकिन उन्होंने कोई पैसा जमा किया ही नहीं। इस प्रकार पंकज भद्रा ने उनके साथ विश्वासघात किया है। बहरहाल मामले की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक सुरेवाड कर रहे हैं। संतोष झा- २८ अप्रैल/२०२६/ईएमएस