क्षेत्रीय
28-Apr-2026


मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी नगर थाना की पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से 460 ग्राम गांजा जब्त किया है. यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह वार्ड संख्या 23 निवासी अमरनाथ कुमार के रूप में हुई है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की और आरोपी को मौके से रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने जब्त गांजा को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्तिक कुमार/संतोष झा- २८ अप्रैल/२०२६/ईएमएस