स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 - स्वच्छता बुलेटिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता के साथ-साथ जनसहभागिता की दिशा में दिया जा रहा जोर कटनी (ईएमएस) । स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में कटनी शहर को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलानें हेतु निगम प्रशासन द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निरंतर व्यापक स्तर पर प्रयास किये जानें के साथ ही विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। निगम प्रशासन एवं सहयोगी संस्था विजन की टीम द्वारा वार्ड स्तर पर जन जागरूकता एवं मैदानी कार्यों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के प्रयास किये जा रहे है। “दस्तक अभियान” स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर निगम प्रशासन एवं सहयोगी संस्था द्वारा मंगलवार को वार्ड क्रमांक 12, वीर सावरकर वार्ड में “दस्तक अभियान” चलाया गया। इस दौरान टीम ने घर-घर पहुंचकर नागरिकों को सोर्स सेग्रीगेशन (कचरा पृथक्करण) के महत्व से अवगत कराया। रहवासियों को गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग करने तथा कचरे को पृथक रूप से ही संग्रहण वाहन को देने के लिए प्रेरित किया गया। नियमित सफाई व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की स्वच्छता टीम द्वारा प्रातः कालीन दैनिक सफाई व्यवस्था के दौरान नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मुख्य मार्गो सहित सार्वजनिक स्थलों में विशेष साफ-सफाई की जाकर एकत्रित कचरे का संग्रहण किया जाकर उचित निष्पादन हेतु प्लांट भेजने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही निर्धारित बीटरूट के अनुरूप बस्तियों एवं कॉलोनियों के नाले -नालियों की विशेष सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू रखनें के प्रयास किये गए। सफाई कार्य के दौरान मुख्य मार्ग के डिवाइडर की सफाई कराई जाकर सौंदर्यीकरण के प्रयास के साथ ही धूल एवं मिट्टी के निस्तारण हेतु स्वीपिंग मशीन से सफाई कराई जाकर वायु गुणवत्ता में सुधार के प्रयास भी अनवरत जारी है। इस सतत प्रयास से गंदगी एवं जलभराव की समस्या पर नियंत्रण पाने के प्रयास किए जाकर नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा प्रातः से वार्डो में घूम कर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। पुराने ढ़ेरों की सफाई स्वच्छता सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए नगर के ऐसे स्थल जहां काफी लेबे से कचरे का ढ़ेर व्याप्त है उन्हे चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के साथ सफाई का कार्य कराया जा रहा है जिसके तहत मंगलवार को वार्ड क्रमांक 32 में कचरे के ढेर हटाकर क्षेत्र को किया गया स्वच्छ स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कावस जी वार्ड में में बारडोली कॉलेज के पास लंबे समय से जमा कचरे के ढेर को सफाई मित्रों द्वारा हटाया गया। इस कार्यवाही से क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित हुई तथा आसपास के रहवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हुआ। स्वच्छता फीडबैक, बेहतर प्रदर्शन की दिशा में पहल स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर नागरिकों को फीडबैक की जानकारी प्रदान करते हुए स्वच्छता आधारित सकारात्मक फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है। यह फीडबैक सेवाओं के मूल्यांकन एवं सुधार कार्य की दिशा में सहायक साबित हो रहा है। जनभागीदारी के सक्रिय प्रयास जनभागीदारी से स्वच्छता में अग्रणी बनने की ओर बढ़ता कटनी नगर निगम द्वारा आयोजित इन विविध स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल कर इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। ये गतिविधियां भी रोजाना आयोजित सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु निगम की क्षेत्रवार गठित टीमों द्वारा रोजाना शाम के समय अभियान चलाकर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थलों में गंदगी फैलानें एवं निर्माण सामग्री रखने वालों पर स्पॉट फाईन की काय्रवाही की जा रही है। जिसके तहत विगत दिवस गंदगी पर 2700 रूपये तथा निर्माण सामग्री सार्वजनिक स्थलो पर रखने पर 500 रूपये कुल 3200 रूपये का स्पाट फाईन किया गया। वहीं सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु 10 धुमंतू मवेशियों को सुरक्षित पकड़कर अमीरगंज कांजी हाउस भेजने के साथ ही वार्डो में कीटनाशक दवा के छिड़काव का कार्य किया जाकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किये जा रहे है। ईएमएस/मोहने/ 28 अप्रैल 2026