राष्ट्रीय
29-Apr-2026


मुंबई,(ईएमएस)। मुंबई में मीरा रोड इलाके दो सुरक्षाकर्मियों पर हुए चाकू से हमले मामले में जांच में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि 31 साल का जैब जुबेर अंसारी पढ़ा लिखा है। पूछताछ में हमले का आंतकी कनेक्‍शन की संभावना दिख रही है। इस वजह से पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही है। पूछताछ में उसने बताया कि ये वारदात अचानक में नहीं की है। प्‍लान तरीके से पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक अंसारी ने रविवार देर रात घर से निकलकर काफी देर तक इलाके की सड़कों पर घूमता रहा और योजना को अंजाम देने के लिए टारगेट की तलाश करता रहा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन के धर्म की पुष्टि करना चाहता था। रात में अंसारी अस्मिता रीजेंसी सोसायटी के गेट से बाहर निकला और पैदल करीब 50 मीटर दूर निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंचा। यहां उसने गेट पर तैनात वॉचमैन से करीब 5-7 मिनट बातचीत की। इसके बाद वह 3.22 बजे वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद 3.24 बजे वह दूसरी ओर से लौटा और पास के चाय स्टॉल पर चाय पी। फिर 3.48 बजे वह दोबारा निर्माणाधीन इमारत में पहुंचा। यहां पर 3.52 बजे सुब्रतो सेन के पास पहुंचा। अंसारी ने दोनों सुरक्षाकर्मियों से धार्मिक मुद्दों पर बातचीत शुरू की। दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया तो भी अंसारी लगातार बात करता रहा। इसी दौरान अंसारी ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल सुरक्षाकर्मियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। जांच एजेंसियां हमले के पीछे की पूरी उद्देश्‍य, संभावित साजिश और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं। सिराज/ईएमएस 29अप्रैल26