फिरोजाबाद(ईएमएस)गोवंशों के बेहतर भरण-पोषण और गौशालाओं में चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रमेश रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में भूसे से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस विशेष अभियान के दौरान जनपद के प्रगतिशील किसानों, विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से 6000 कुन्टल से अधिक का भूसा दान स्वरूप प्राप्त हुआ, यह भूसा जनपद की विभिन्न गौशालाओं में भेजा जाएगा, इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रगतिशील किसानों और प्रबुद्ध जनों से भूसा दान करने हेतु विशेष अनुरोध किया गया था, उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रगतिशील किसानों ने इस अपील को सहज स्वीकार किया, छोटे अंशदान और सामूहिक अंशदान का परिणाम है कि आज इतनी बड़ी मात्रा में भूसा एकत्रित हो सका है, यह दान को गौवंशों के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। अभियान के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए जिलाधिकारी में जोर दिया कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य सुनिश्चित करना है कि जनपद की किसी गौशाला में गौवंशों को चारे की कमी न होने पाए, उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा की, ताकि निराश्रित गोवंशों की उचित देखभाल की जा सके। इस अवसर पर प्रमुख दानदाता किसान राजेश कुमार, सतेन्द्र पाल सिंह, अवधेश पाल सिंह, रामसनेही, डूमर सिंह,, चतुरी सिंह, जगतसेठ मौजूद रहे। ए. शर्मा फिरोजाबाद