नई दिल्ली (ईएमएस)। नई दिल्ली जिले के पार्लियामेंट स्ट्रीट इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। वहां आईपीएल मैच देखकर बाइक से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे अशोक रोड स्थित महादेव रोड टी-पॉइंट के पास पीएनबी कॉम्प्लेक्स के सामने हुआ। टक्कर के बाद ड्राइवर ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। डीसीपी सचिन शर्मा के अनुसार, रात में पीसीआर कॉल के जरिए अशोक रोड पर एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। यज्ञ स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी में बीएससी का स्टूडेंट था, जबकि अभय हंसराज स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों भाई दिल्ली और बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल मैच को देखने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। शुरुआती जांच के मुताबिक रास्ते में अभय के पिता का फोन आया था, जिस पर उसने बताया था कि वे करीब आधे घंटे में घर पहुंच जाएंगे। उसी दौरान जब दोनों अशोक रोड से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। - ईएमएस/29/अप्रैल /2026