क्षेत्रीय
29-Apr-2026


दतिया ( ईएमएस ) | जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार सख्त कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में विगत एक ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त कर पुलिस थाना सिविल लाईन दतिया की अभिरक्षा में खड़ा किया एवं आज बुधवार को दो ट्रेक्टर ट्रॉलीयों को जप्त कर पुलिस थाना इन्दरगढ़ एवं पुलिस थाना सिविल लाईन दतिया की अभिरक्षा में खड़ा किया। यह कार्यवाही जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में खनिज उड़नदस्ता दल प्रभारी के द्वारा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान सतत रूप से जारी रहेगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही की जाएगी।