व्यापार
29-Apr-2026
...


सेंसेक्स 609, निफ्टी 181 अंक उछला मुंबई (ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ । बाजार में ये तेजी दुनिया भर के बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बाद बाद भी खरीददारी हावी रहने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 609.45 अंकों की बढ़त के साथ ही 77,496.36 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 181.95 अंक उछलकर 24,177.65 पर रहा। आज कारोबार के दौरान वाहन और रियल्टी शेयरों में उछाल से बाजार ऊपर आया। बीच के दौर में हालांकि मुनाफावसूली हावी होने से बाजार की तेजी पर कुछ हद तक अंकुश लग गया। कारोबार के दौरान व्यापक बाजारों में भी मिश्रित रुख दिखा। निफ्टी मिडकैप में गिरावट रही जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में बढ़त रही। क्षेत्रवार देखें तो निफ्टी एफएमसीजी में , निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो शेयरों में तेजी रही। इसके अलावा, निफ्टी आई , निफ्टी ऑयल एंड गैस , निफ्टी मेटल में बढ़त रही जबकि निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी पीएसयू बैंक के शेयर गिरे। निफ्टी के शेयरों में आईटीसी, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया, मारुति, भारती एयरटेल, टाटा कंज्यूमर, एमएंडएम और आयशर मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त रही। वहीं इंडिगो, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा गिरे। इससे पहले आज सुबह बाजार हल्की तेजी के साथ खुला हालांकि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से बाजार की तेजी पर अंकुश लगा रहा। सुबह सेंसेक्स 77,245 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी-50 सुबह 504,096 पर खुला और खुलते ही 24,100 के पार चला गया। एशियाई बाजारों में भी मिश्रित कारोबार के संकेत मिले हैं। एसएंडपी एएसएक्स और कोस्पी क्रमशः 0.23 फीसदी और 0.24 फीसदी गिरा जबकि हैंग सेंग 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। इसके अलावा अमेरिकी बाजारों में उछाल देखा गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति बैठक के परिणामों का इंतजार हो रहा है। एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स दोनों के फ्यूचर्स में 0.16 फीसदी की बढ़त रही। वॉल स्ट्रीट के बाजार में गिरावट रही। एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में 0.49 फीसदी और 0.90 फीसदी की गिरावट रही। गिरजा/ईएमएस 29 अप्रैल 2026