राज्य
29-Apr-2026


जामताड़ा(ईएमएस)।नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत नस्ल के बकरा-बकरी उपलब्ध कराए गए।इस अवसर पर प्रमुख अंजना हेम्ब्रम, बीएचओ डॉ. सुनील प्रसाद सिंह, टीवीओ डॉ. सुशील टुडू, विक्रेता जितेन्द्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।बीएचओ डॉ. सुनील प्रसाद सिंह ने बताया कि योजना के तहत चयनित लाभुकों को उच्च गुणवत्ता वाले बकरा-बकरी दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आजीविका के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी पशु अच्छे नस्ल के हैं तथा लाभुकों को इनके बेहतर पालन-पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और प्रबंधन की आवश्यक जानकारी भी दी गई है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देना, स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है।लाभुकों ने सरकार की इस योजना पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार का स्थायी साधन मिलेगा। कर्मवीर सिंह/29अप्रैल/26