राज्य
29-Apr-2026
...


- डिलेवरी देने की फिराक में थे, क्राइम ब्रांच ने 60 हजार के माल सहित किया गिरफ्तार भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने गांजा तस्करी करने वाली महिला और दो युवको सहित तीन आरोपियो 60 हजार कीमत के 2.400 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। टीम ने तस्करो को उस समय रंगे हाथ दबोचा जब वह माल को खपाने की फिराक में खड़े थे। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मुखबिर से सूचना मिली की भीम नगर फायर बिग्रेड कार्यालय के पास सड़क किनारे एक महिला और दो युवक गांजा लेकर उसकी डिलेवरी देने के लिये किसी का इंतेजाकर कर रहे है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर तीनो को पकड लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रेखा सिंह पति विजेन्द्र सिंह (45) निवासी वल्लभ नगर, भीम नगर अरेरा हिल्स, दिनेश पिता अनोखी लाल कीर (23) निवासी, संगाखेडा कला जिला नर्मदापुरम और विनोद बंगाली पिता सपन घोष (28) निवासी, झुग्गी बस्ती भीम नगर, अरेराहिल्स के रुप में हुई। महिला रेखा सिंह और दिनेश कीर के पास मिली बोरी में 2 किलो 400 ग्राम गांजा रखा मिला। तीनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया की आरोपी महिला रेखा सिंह सब्जी बेचने का काम करती है, वहीं दिनेश ड्रायवरी और विनोद बंगाली पुताई का काम करता है, उसके खिलाफ आधा दर्जन अपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी नशीले पदार्थो की तस्करी सहित अन्य धाराओ के मामले दर्ज है। पुलिस उनके नेटवर्क के तार खंगाल रही है। जुनेद / 29 अप्रैल