कोडरमा(ईएमएस)।पुलिस ने तिलैया व डोमचांच इलाके में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान आयुष कुमार पिता सुनील प्रसाद मेहता निवासी डाढहा थाना इचाक हजारीबाग के रूप में हुई है।उसकी निशानदेही पर बाबूगांव हजारीबाग से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गत दिनों तिलैया थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की तीन घटनाओं को लेकर थाना कांड संख्या 64/26, 80/26 व 90/26 दर्ज की गई थी़ इन मामलों के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था। टीम ने थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में मानवीय व तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आयुष कुमार को पकड़ा।पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य तीन साथियों के साथ तिलैया व डोमचांच में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।साथ ही तिलैया बाजार से चोरी किए तीनों मोटरसाइकिल को खपाने के लिए बाबुगांव हजारीबाग में छुपाकर रखे हैं।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों बइाक बरामद की। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।टीम में थाना प्रभारी के अलावा अवर निरीक्षक अभिमन्यु पडिहारी, बब्लु कुमार व अन्य शामिल थे। कर्मवीर सिंह/29अप्रैल/26