नर्मदापुरम जिले के 34 हजार से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित नर्मदापुरम (ईएमएस)। / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 33 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 200.71 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। इस अवसर पर नर्मदपुरम के कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में हितलाभ वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व हितग्राही उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 34861 हितग्राहियों के खाते में 2.91 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस दौरान कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 1335, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता के तहत 1478, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के तहत 96, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के तहत 21128, मंदबुद्धि अथवा बहुविकलांग को आर्थिक सहायता के तहत 1864, वृद्धाश्रम में निवासरत अंतःवासियों को पेंशन योजना के तहत 9, सामाजिक सुरक्षा निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 5845, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत 988 तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 2118 हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 29 अप्रैल 2026