एसडीएम सोहागपुर ने सेमरी स्थित उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोहागपुर एसडीएम श्रीमती प्रियंका भल्लावी सहित राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम द्वारा सेमरी हरचंद मंडी परिसर स्थित चना उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। इसके साथ ही अधिकारियों ने केंद्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने एवं तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि उपार्जन कार्य में गति आए और किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 29 अप्रैल 2026