शिविर का शुभारंभ डॉ. संजय गोवाणी, प्रबंध संचालक और श्री जयदेव विश्वास, एमपीसीडीएफ के द्वारा किया गया इफको-टोकियों जनरल इंश्योरेंस के सहयोग से सागर मल्टी सपेशलिटी हॉस्पिटल भोपाल ने सांची के अधिकारियों-कर्मचारियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया सांची सेवकों ने इफको-टोकिया और स्वास्थ्य दल को साधुवाद दिया भोपाल (ईएमएस)। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा संचालित एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल परिसर में स्थित राज्य स्तरीय केन्द्रीय प्रयोगशाला में बुधवार 29 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर (फ्री हेल्थ चेकअप कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. संजय गोवाणी, प्रबंध संचालक और जयदेव विश्वास, एमपीसीडीएफ के द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस के मध्यप्रदेश छत्तीसगढ के ग्रुपहेड शुभम जैन ने डॉ. गोवाणी और श्री विश्वास को पौधा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर इफको-टोकियो के भोपाल हेड श्री संजीव देवपुरिया, सागर मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के सीनियर मेनेजर श्री राजेश डुन्ना सहित एमपीसीडीएफ के सभी शाखाओं के ग्रुप हेड विशेषतौर पर मौजूद रहे। अपने उद्वोधन में डॉ. गोवाणी ने कहा कि स्वस्थ जीवन का मुख्य आधार संतुलित आहार नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और मानसिक शांति है। हम सभी को समय-समय पर अपना जनरल हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए। श्री विश्वास ने कहा कि शारीरिक स्वच्छता दीर्घायु और निरोगी जीवन हमें ऊर्जावान रखती है और गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करती है। हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। आयोजित शिविर में सागर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भोपाल से स्वास्थ्य दल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं जनरल फिजीशियन डॉ. नीरज शर्मा के साथ वीपी, शुगर, ईसीजी, वोनमेरो डेनसिटी विशेषज्ञों ने एमपीसीडीएफ और भोपाल सहकारी दुग्ध संघ में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का सामान्य स्वास्थ परीक्षण कर उनको स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए। स्वास्थ्य चैकअप कराने वाले सांची सेवकों ने इफको-टोकिया और स्वास्थ्य दल का साधुवाद ज्ञापित किया। प्रवीण/ईएमएस/29/04/2026