हजारीबाग(ईएमएस)।भारतीय डाक सेवा विश्वास का दूसरा नाम है जो चिट्ठी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज घरों तक पहुंचता है।अब भारतीय डाक सेवा आपके घरों से पार्सल कलेक्ट कर गंतव्य स्थान पर पहुंचने का काम करेगा।हजारीबाग से इस सेवा की शुरुआत हुई है।हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दिया गया। पार्सल ऑन व्हील फैक्ट्री,प्रतिष्ठान,घर या कोई अन्य संस्थान सबके दरवाजे तक पहुंचेगी।जहां पार्सल बुकिंग कर समान गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाएगा।रांची से पहुंचे पदाधिकारी ने बताया कि यह एक बहुत बड़ी सुविधा डाक विभाग लोगों को दे रही है।हजारीबाग परिमंडल से इसकी शुरुआत हुई है।यह एक नोडल डिवीजन के रूप में काम करेगा।धीरे-धीरे झारखंड के सभी परिमंडल में इस सेवा को बढ़ाया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके।इन्होंने कहा कि पार्सल ऑन व्हील के जरिए सामान सुरक्षित और निश्चित समय अंतराल में पहुंचाया जाएगा। कर्मवीर सिंह/29अप्रैल/26