29-Apr-2026
...


- 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने पर मिला सुराग - होंडा सिटी कार, चाकू, मोबाइल जप्त भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके की सुखीसेवनिया थाना पुलिस ने गौवंश हत्या के सनसनीखेज मामले का आखिरकार राजफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं चार आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। जॉच टीम को 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगालने पर आरोपियो का सुराग हाथ लगा। जिसके आधार पर दो आरोपियो को दबोच कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल एक कार सहित पशु काटने के औजार जप्त किये गये है। - रात में बांधी गई गाय और बछिया के सुबह मिले अवशेष जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मुगलिया कोट में रहने वाले कालू राम मीना ने पुलिस को बताया की वह खेती-किसानी करते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपनी गाय और बछिया को घर से थोड़ी दूरी पर बांधकर सो गए थे। अगली सुबह उठने पर देखा तो उनके दोनों पशु गायब थे। आसपास तलाश करने पर पास के खेत में खून के निशान, पशुओ के अवशेष और रस्सी पड़ी मिली। घटनास्थल की जॉच के बाद प्रतीत हुआ कि अज्ञात आरोपियोद्वारा गाय एवं बछिया का वध कर उनका मांस ले जाया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गौकशी सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की। - एसआईटी ने खंगाले सौ से अधिक सीसीटीवी, तब मिला सुराग मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी (देहात) रामशरण प्रजापति द्धारा एसआईटी टीम घटित करने के साथ ही आरोपियो पर 10 हजार के इनाम की घोषणा की गयी थी। एसआईटी ने आरोपियो का सुराग जुटाने के लिये आसपास के क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर लगे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिरो को एक्टिव किया साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटाये और कई संदिग्धो को थाने तलब कर उनकी कुंडली खंगाली। - मिला सुराग, सेंट्रल लाइब्रेरी के पास से दबोच गये मुख्य आरोपी छानबीन के दौरान एसआईटी को मुखबिर से सूचना मिली हुई कि माज उर्फ भूरा कुरैशी पिता कमर कुरैशी (26) निवासी इस्लामपुरा घटना की रात को सुखीसेवनिया क्षेत्र में नजर आया था। खबर मिलने पर टीम ने पुराने भोपाल में सेंट्रल लाइब्रेरी के पास घेराबंदी कर माज कुरैशी एवं और उसके साथी अमन कुरैशी पिता खालिद कुरैशी (25)निवासी इस्लामपुरा वार्ड नं. 07 बैरसिया थाना बैरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिसिया अंदाज में की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों अरशान, अरसलान के साथ मिलकर गौवंश हत्या करने का खुलासा कर दिया। साथ ही यह भी बताया की उन्होनें गौवंश का मांस शाहरूख और जीबरान को बेचा है। पुलिस ने दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से होंडा सिटी कार सहित चाकू और मोबाइल फोन जप्त किये है। पुलिस आरोपियो के फरार साथियो की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जुनेद / 29 अप्रैल