क्षेत्रीय
29-Apr-2026


बेगूसराय, (ईएमएस)। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय जिले में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, लाखो थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 10,501.92 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने राकेश सहनी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब और ट्रक को विधिवत जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संतोष झा- २९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस