राज्य
29-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सफाई कामगार कर्मचारी यूनियन द्वारा भीषण गर्मी शुरू होने के चलते नगर निगम के किला मैदान तथा राज मोहल्ला जोन के समस्त वार्डों में ठंडे पानी के कैंपर सफाई कर्मचारियों की जल की व्यवस्था के लिए हाजिरी सेंटर पर बांटे। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष चौधरी लीलाधर करोसिया, बालकृष्ण बेंघट, महंत महेश नरवाले, किशोर करोसिया, पटेल रामलाल संकत, जोन 2 के सीएसआई, चारों वार्डों के दरोगा, जोन 1 सीएसआई और चारों वार्ड दरोगा सहित यूनियन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 29 अप्रैल 2026