नई दिल्ली (ईएमएस)। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वारी एनर्जीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। चौथी तिमाही में इसका एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 75 प्रतिशत बढ़कर 1,126 करोड़ रुपये पर पहुँच गया, जबकि पूरे वित्तीय वर्ष में शुद्ध लाभ 3,884.15 करोड़ रुपये रहा। तिमाही के दौरान कुल आय दोगुनी से अधिक होकर 8,659.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। बोर्ड ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर 2 रुपये (20 प्रतिशत) का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। इसके अतिरिक्त कंपनी 10,000 करोड़ रुपये तक की राशि पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) या अन्य माध्यमों से जुटाने की योजना बना रही है। सतीश मोरे/30अप्रैल ---