व्यापार
नई दिल्ली (ईएमएस)। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित कर्जदारों को राहत देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों के तहत बाढ़, भूकंप या अन्य आपदाओं से नुकसान झेलने वाले ग्राहकों को बैंक मोरटोरियम की सुविधा देंगे, जिससे उन्हें कुछ समय तक किस्त चुकाने से राहत मिलेगी। इसके अलावा जरूरतमंदों को अतिरिक्त कर्ज भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय या आजीविका को फिर से शुरू कर सकें। आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों में लचीला रवैया अपनाएं और ग्राहकों को शीघ्र सहायता प्रदान करें। एसजे / 30 अप्रैल 26