क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


बालाघाट (ईएमएस)। जिले के 13 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं 8 उपार्जन केन्द्रो में चना खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। श्री मृणाल मीना कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल को राजेश उइके उपायुक्त सहकारिता बालाघाट द्वारा एच.सी. बोपचे शाखा पर्यवेक्षक एवं संस्था प्रबंधक लालबर्रा के साथ वृहता सेवा सहकारी समिति लालबर्रा शासकीय गोदाम में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि गोदाम स्तरीय गेहूं उपार्जन केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में किसी प्रकार की परेशानी न हो इस हेतु जिले के 13 उपार्जन केन्द्रो में विभागों एवं शाखा के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इन केन्द्रो में हो रही है गेहूं व चना खरीदी अभिनव सिंह बघेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट ने जानकारी देते हुए बताया कि बालाघाट जिले के 13 उपार्जन केन्द्रो आदिम जाति सेवा सहकारी समिति लामता उपार्जन केन्द्र लामता, सेवा सहकारी समिति पायली, उपार्जन केन्द्र पायली, सेवा सहकारी समिति बड़गाॅंव उपार्जन केन्द्र बड़गाॅंव, सेवा सहकारी समिति वारासिवनी, उपार्जन केन्द्र वारासिवनी, सेवा सहकारी समिति खैरलांजी उपार्जन केन्द्र किन्ही मंडी, वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति कटंगी उपार्जन केन्द्र नंदलेसरा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बैहर उपार्जन केन्द्र बैहर, सेवा सहकारी समिति दमोह उपाज्रन केन्द्र दमोह तरूण वेयर हाउस, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति परसवाड़ा उपाज्रन केन्द्र परसवाड़ा सावित्री वेयर हाउस, सेवा सहकारी समिति चिखलाझोड़ी उपार्जन केन्द्र चिखलाझोड़ी छपरवाही, वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति लालबर्रा शासकीय गोदाम लालबर्रा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बैहर उर्पाजन केन्द्र परसामाउ में समर्थन मूल्य पर गेहूॅं खरीदी एवं कृषि उपज मंडी बालाघाट, वारासिवनी, खैरलांजी, लालबर्रा बकोड़ा, कटंगी, बैहर मोहगांव, परसवाड़ा, लालबर्रा कनकी मंे समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का कार्य किया जा रहा है। 30 अप्रेल की दोपहर तक 655 किसानों से 14694 क्ंिवटल गेहॅू की खरीदी की गई हैं। जिसका भुगतान कृषको के खातो में शासन के द्वारा किया जा रहा है। उपार्जन केन्द्र की व्यवस्था से खुश है किसान लालबर्रा शासकीय गोदाम में गेहॅूं विक्रय के लिए पहुचे किसान दिलीप कुमार टेंभरे धरपीवाड़ा ने बताया कि 18 क्ंिवटल गेहूॅं लेकर आया था। केन्द्र में कोई समस्या नही है किसानों के बैठने के लिए छाव है और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा पूरा सहयोग मिल रहा है। किसान ऐन लाल जामरे ने बताया कि उनके द्वारा 19 क्विंटल गेहूॅं शासकीय गोदाम लालबर्रा में विक्रय के लिए लाया हॅूं उपार्जन केन्द्र में की गई व्यवस्था से किसान खुश है। उपार्जन केन्द्र लालबर्रा के प्रभारी अतुल ठाकरे ने बताया कि शासकीय गोदाम लालबर्रा उपार्जन केन्द्र में 312 किसानों ने स्लॉट बुक कराई है जिसमें से 76 किसानों से 1346 क्विंटल गेहॅूं की खरीदी की जा चुकी है तथा 1346 क्विंटल गेहूं ऑनलाईन कर दी गई है। ईएमएस / ३०/०४/2026