क्षेत्रीय
30-Apr-2026


पटना, (ईएमएस)। पटना जिले के बेउर थाना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अवैध बालू खनन और परिवहन में संलिप्त 17 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। सभी ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बालू लदा हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान खनन माफियाओं पर नकेल कसने और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चलाया गया। जब्त वाहनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। संतोष झा- ३० अप्रैल/२०२६/ईएमएस