क्षेत्रीय
मोतिहारी, (ईएमएस)। बिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में सामने आया है। खबर है कि छतौनी इलाके में डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए महज 10 मिनट के भीतर गुम हुए बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय के चलते एक संभावित गंभीर स्थिति को समय रहते टाल दिया गया। बहरहाल यह घटना दिखाती है कि आपातकालीन सेवा 112 पर समय पर सूचना देना कितनी बड़ी मदद कर सकता है। संतोष झा- ३० अप्रैल/२०२६/ईएमएस