क्षेत्रीय
30-Apr-2026


गोपालगंज, (ईएमएस)। बिहार पुलिस ने मद्यनिषेध अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में थाना चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 916.56 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 ट्रक को जब्त किया गया। पुलिस की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। बिहार में लागू मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे इस तरह की तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके। संतोष झा- ३० अप्रैल/२०२६/ईएमएस