क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


राज्यपाल को भेजा ज्ञापनः धीरेन्द्र शास्त्री के गिरफ्तारी की मांग बस्ती (ईएमएस)। गुरूवार को भारतीय समता मूलक महासभा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में महासभा पदाधिकारियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि कथाकार धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के संदर्भ में की गई अभद्र टिप्पणी के संबंध में उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराते हुये गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय। ज्ञापन देने के बाद महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल ने कहा कि 25 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस द्वारा आयोजित भद्र दुर्ग शक्ति स्थल के शिलान्यास समारोह के दौरान कथाकार धीरेंद्र शास्त्री ने ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नीचा दिखाने का दुष्प्रयास करते हुए कहा कि जब शिवाजी महाराज युद्ध करते हुए बहुत थक गए थे तो उन्होंने समर्थ गुरु रामदास के चरणों में अपना मुकुट सौंपते हुए कहा कि अब आप अपना साम्राज्य संभालिए। धीरेन्द्र शास्त्री का यह वक्तव्य झूठा एवं काल्पनिक है। धीरेंद्र शास्त्री के इस मनगढ़ंत बयान से पूरे भारत के आम जनमानस में गहरा आक्रोश व्याप्त है। कहा कि भारतीय समता मूलक महासभा उनके इस बयान का कडे शव्दों में निन्दा करते हुये मांग करती है कि धीरेन्द्र शास्त्री के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कराया जाय। राज्यपाल को ज्ञापन भेजने के दौरान मुख्य रूप से भारतीय समता मूलक महासभा के बद्री प्रसाद चौधरी, ई. के.सी. चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, सुग्रीव यादव, घनश्याम चौधरी, अहमद रजा, अशोक कुमार चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, लालचंद वर्मा, राम सुरेश चौधरी, विद्या सागर, संजय चौधरी, डा. श्यामनरायन आदि शामिल रहे। ईएमएस / 30/04/2026