राष्ट्रीय
30-Apr-2026


मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल हडपसर-बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की नियमित सेवाएं निम्नलिखित विवरण के अनुसार शुरू करेगा- * ट्रेन संख्या 22590 हडपसर-बनारस दैनिक अमृत भारत एक्सप्रेस, दिनांक 04.05.2026 से * ट्रेन संख्या 22589 बनारस-हडपसर दैनिक अमृत भारत एक्सप्रेस, दिनांक 02.05.2026 से अमृत भारत ट्रेनों की पहली यात्रा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी में दिनांक 28.04.2026 को आयोजित एक समारोह में हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। * ट्रेन सेवाओं का विवरण इस प्रकार है * हडपसर-बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस (दैनिक) ट्रेन संख्या 22590 दैनिक अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 04.05.2026 से प्रतिदिन 07:50 बजे हडपसर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:30 बजे बनारस पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 22589 दैनिक अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 02.05.2026 से प्रतिदिन 18:15 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:10 बजे हडपसर पहुंचेगी। * ठहराव- दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, बीना, वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन और ज्ञानपुर रोड। संरचना: 8 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक पैंट्री कार और 2 सेकंड सीटिंग सह गार्ड्स ब्रेक वैन। * अमृत भारत एक्सप्रेस- मुख्य विशेषताएं अमृत भारत एक्सप्रेस एक आधुनिक, किफायती लंबी दूरी की ट्रेन है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: - अधिक यात्री क्षमता: इसमें 8 शयनयान श्रेणी और 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच हैं, जिनकी कुल यात्री क्षमता 1800 से अधिक है। - संरक्षा और आराम: इसमें कवच (KAVACH) सिस्टम लगा है। पुश-पुल टेक्नोलॉजी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करता है। इसकी बेहतर एक्सीलरेशन क्षमता यात्रा के समय को कम करती है, और झटके-रहित ब्रेकिंग यात्रियों को आरामदायक अनुभव प्रदान करती है। इसके अलावा, इसमें आग-रोधी पर्दे लगे हैं, और शौचालयों व इलेक्ट्रिकल क्यूबिकल्स में एयरोसोल-आधारित आग बुझाने वाले सिस्टम भी लगाए गए हैं। - यात्री सुविधाएं और सुरक्षा: इसमें एलईडी लाइटिंग, एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई सीटें और प्रत्येक सीट / बर्थ पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट लगा है, सीसीटीवी निगरानी और एक पब्लिक एड्रेस/यात्री सूचना प्रणाली प्रदान की गई है। - दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय: इसमें दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय और कोच हैं, जिनमें उन्नत पहुंच सुविधाएं, स्वचालित स्वच्छता गंध नियंत्रण के साथ आधुनिक वैक्यूम निकासी प्रणाली है। - पूरी तरह सीलबंद गलियारे (गैंगवे): डिब्बों के बीच सुरक्षित और आरामदायक आवागमन के लिए बेहतर, सीलबंद प्रवेश द्वार। * आरक्षण: अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22590 के लिए बुकिंग दिनांक 02.05.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। अनारक्षित कोच की बुकिंग सामान्य शुल्क के साथ यूटीएस प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इन विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं विस्तृत समय की जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें। संतोष झा- ३० अप्रैल/२०२६/ईएमएस