राज्य
30-Apr-2026


मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल, मुंबई मंडल, कल्याण और बदलापुर के बीच तीसरी और चौथी लाइन पर ओएचई अतिक्रमण हटाने का कार्य हेतु अप और डाउन साउथ ईस्ट लाइनों पर दिनांक 01/02 मई (शुक्रवार/शनिवार रात्रि) और दिनांक 02/03 मई (शनिवार/रविवार रात्रि) को विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक परिचालित करेगा। ब्लॉक का विवरण इस प्रकार है- * ब्लॉक-ए ब्लॉक की तिथि: दिनांक 01/02.05.2026 (शुक्रवार/शनिवार रात्रि) ब्लॉक की अवधि: दिनांक 02.05.2026 को 01.40 बजे से 03.40 बजे तक ब्लॉक सेक्शन: कल्याण और अंबरनाथ के बीच अप और डाउन साउथ ईस्ट लाइनें (दोनों स्टेशनों को छोड़कर) * ब्लॉक-बी ब्लॉक की तिथि: दिनांक 02/03.05.2026 (शनिवार/रविवार रात्रि) ब्लॉक की अवधि: दिनांक 03.05.2026 को 01:30 बजे से 03:30 बजे तक ब्लॉक सेक्शन: अंबरनाथ और बदलापुर के बीच डाउन साउथ ईस्ट लाइन (अंबरनाथ स्टेशन को छोड़कर और बदलापुर स्टेशन सहित) * ब्लॉक के कारण निम्नलिखित प्रभाव होंगे- * उपनगरीय ट्रेनों का संचालन ब्लॉक की अवधि के दौरान कल्याण और बदलापुर स्टेशनों के बीच उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी। * पहली और आखिरी लोकल ट्रेनें * दिनांक 01/02 मई (शुक्रवार/शनिवार रात्रि) ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन BL61 सीएसएमटी-बदलापुर होगी, जो दिनांक 01.05.2026 को रात 23:51 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी। ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन S4 कर्जत-सीएसएमटी होगी, जो दिनांक 02.05.2026 को 03:35 बजे कर्जत से प्रस्थान करेगी। * दिनांक 02/03 मई (शनिवार/रविवार रात्रि) ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन S41 सीएसएमटी-कर्जत होगी, जो दिनांक 02.05.2026 को रात 23:30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी। ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन S4 कर्जत-सीएसएमटी होगी, जो दिनांक 3.05.2026 को कर्जत से 03:35 बजे प्रस्थान करेगी। * मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन * निम्नलिखित ट्रेनें दिनांक 01.05.2026 और 02.05.2026 को वाया कर्जत-पनवेल होते हुए डायवर्ट की जाएंगी- ट्रेन संख्या 11020 भुवनेश्वर-सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18519 विशाखापत्तनम–एलटीटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12702 हैदराबाद-सीएसएमटी हुसैनसागर एक्सप्रेस, कल्याण में निर्धारित ठहराव वाली ट्रेनों को कल्याण में चढ़ने/उतरने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। देरी से चलने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों/हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों को परिचालन आवश्यकता के अनुसार डायवर्ट/रेगुलेट किया जाएगा। मध्य रेल प्रशासन ने कहा है कि ये ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। इसलिए यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। संतोष झा- ३० अप्रैल/२०२६/ईएमएस