राष्ट्रीय
30-Apr-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल ग्रीष्मऋतु में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए दिनांक 02 मई को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से संतरागाछी के लिए एक तरफा विशेष ट्रेन चलाएगी। विवरण इस प्रकार है- * सीएसएमटी-संतरागाछी एक तरफा विशेष ट्रेन संख्या 01145 एक तरफा विशेष ट्रेन दिनांक 02.05.2026 (शनिवार) को 11.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। ठहराव : दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर। संरचना: 3 एसी-3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सेकंड सीटिंग सह गार्ड का ब्रेक वैन। आरक्षण: एक तरफ़ा विशेष ट्रेन 01145 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 01.05.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। अनारक्षित कोच के लिए सामान्य शुल्क पर बुकिंग यूटीएस प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इन विशेष ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय की जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। संतोष झा- ३० अप्रैल/२०२६/ईएमएस