मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को पीएनआर कंप्रेशन कार्य के कारण आज दिनांक 01 मई को रात 23.45 बजे से दिनांक 02 मई को सुबह 04.15 बजे तक बंद रखा जाएगा, ताकि मुंबई पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में पीएनआर कंप्रेशन का कार्य किया जा सके। इस शटडाउन के दौरान निम्न सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी- पीआरएस सेवाएं, कोचिंग रिफंड सेवाएं, अन्य सेवाएं जैसे आईवीआरएस, करंट रिजर्वेशन, चार्ट डिस्प्ले, टच स्क्रीन, रिफंड काउंटर और कोचिंग रिफंड टर्मिनल आदि। हालांकि, लागू रिफंड नियमों के अनुसार रिफंड के लिए टीडीआर जारी किया जाएगा। उपरोक्त अवधि के दौरान मुंबई पीआरएस ट्रेनों के लिए इंटरनेट बुकिंग भी उपलब्ध नहीं होगी। मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों/रेल उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य के दौरान रेलवे प्रशासन का सहयोग करें। संतोष झा- ३० अप्रैल/२०२६/ईएमएस