राज्य
30-Apr-2026


पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर किया सम्‍मानित भोपाल(ईएमएस)। पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह अप्रैल में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने गुरूवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक ने सभी को पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये। नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में विशेष पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार, पंकज श्रीवास्‍तव, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक योगेश चौधरी, विवेक शर्मा एवं अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा अजय कुमार तुरकई, मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक योजना शाखा श्रीमती लता खट्टर, निरीक्षक अ.अ.वि. शाखा कैलाश नारायण भारद्वाज, कार्यवाहक निरीक्षक विशेष शाखा रामसनेही यादव, कार्यवाहक निरीक्षक विशेष शाखा केदारनाथ शर्मा, कार्यवाहक सूबेदार (एम) रिकार्ड शाखा नईम उद्दीन, उप निरीक्षक (तकनीकी) पुलिस आईटीआई शशिवीर सिंह सिसोदिया, उप निरीक्षक (तकनीकी) पुलिस आईटीआई रणजीत सिंह उप्‍पल, सहायक उप निरीक्षक (एम) शिकायत शाखा राजकुमार साहू, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक अ.अ.वि. चैनसिंह तथा कार्यवाहक प्रधान आरक्षक पीटीआरआई हाकिम सिंह को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने गुरूवार को भावभीनी विदाई दी। सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती इरमीन शाह ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की। हरि प्रसाद पाल / 30 अप्रैल, 2026