राष्ट्रीय
30-Apr-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर रेल मंडल के अजमेर–पालनपुर रेलखंड पर फालना एवं बिरोलिया स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 658 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु आवश्यक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। पूर्णत: रद्द ट्रेनें · ट्रेन सं. 14822 साबरमती–जोधपुर एक्सप्रेस 01 मई 2026 और 02.05.2026 को रद्द रहेगी। · ट्रेन सं. 14821 जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस, 30 अप्रैल 2026 और 01 मई 2026 को रद्द रहेगी। मार्ग परिवर्तित ट्रेनें · 01 मई 2026 की ट्रेन सं. 19223, साबरमती–जम्मू तवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मेहसाणा–भीलड़ी–लूणी के रास्ते चलेगी। · 01 मई 2026 की ट्रेन सं. 14707, हनुमानगढ़–दादर रणकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लूणी–भीलड़ी–मेहसाणा चलेगी। · 30 अप्रैल 2026 की ट्रेन सं. 20496, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा-भीलड़ी-लूनी के रास्ते चलेगी। · 30 अप्रैल 2026 की ट्रेन सं. 14701, श्रीगंगानगर–बान्द्रा टर्मिनस अरावली एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग अजमेर–चित्तौड़गढ़–रतलाम–वडोदरा के रास्ते चलेगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/30 अप्रैल