राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। सोनिया विहार इलाके में एक महिला ने घरेलू विवाद में पति को थप्पड़ जड़ दिया। बदला लेने के लिए पति ने शराब के नशे में पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान पूनम के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक पूनम के शव को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को स्वजन को सौंप दिया। सोनिया विहार थाना ने हत्या का केस दर्ज कर बुधवार रात को पुलिस ने महिला के पति रूपक को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ मई/2026