राज्य
01-May-2026


गाजियाबाद (ईएमएस)। एक अप्रैल से शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान आन रिकार्ड तो शुक्रवार को समाप्त हो गया लेकिन अधिकारियों ने इस अभियान की गतिविधियों को संचालित करने के लिये 15 दिन का समय और बढ़ा दिया है। जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बुखार के मरीजों को घर घर जाकर खोजना बहुत जरूरी है। डेंगू और मलेरिया की जांच भी घर पर की जायेगी। अभियान के दूसरे चरण में दस अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के तहत घर घर जाकर बीमार लोगों का सर्वे होना था। विभाग का दावा है कि इस अवधि में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 12 लाख घरों के सापेक्ष नौ लाख घरों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ मई/2026