राज्य
01-May-2026


इन्दौर (ईएमएस) कल 3 मई से विशाल बाल-युवा संस्कार शिविर का आयोजन यंग जैन स्टडी ग्रुप द्वारा आयोजित किया जा रहा है। ग्रुप संयोजक प्रकाश छाबड़ा के अनुसार मार्च अप्रैल में बच्चों के लिए शिक्षण कक्षाएं आयोजित की।गई थी, जिनके सकारात्मक परिणामों को देख अब कल 3 मई से 10 मई तक एक ग्रुप द्वारा विशाल बाल-युवा संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि गत 15 मार्च से 30 अप्रैल तक कनाड़िया रोड जैन मंदिर, क्लर्क कॉलोनी, मोदीजी की नसिया, जैन कॉलोनी, स्मृतिनगर, गांधीनगर एवं संविद नगर दिगंबर जैन मंदिर सहित विभिन्न केंद्रों पर बच्चों के लिए शिक्षण कक्षाएं आयोजित की। इनमें बड़ी संख्या में शामिल हो बच्चों ने जैन सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का ज्ञान प्राप्त किया। शिक्षण कार्य में अनिता वेद, स्वाति जैन, स्वप्निल जैन, अपेक्षा जैन, दीप्ति जैन, रिंकल जैन, विभा जैन एवं हेमलता जैन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की प्रमुख मिंटा अजय जैन, स्वाति पाटनी, नीतू जैन, अंतिका गोधा, वीरेंद्र जैन एवं श्वेता काला शामिल थीं उन शिक्षण कक्षाओं की सफलता से प्रेरित होकर यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। आनंद पुरोहित/ 01 मई 2026