राज्य
01-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार अगले महीने यमुना में 40 सीटों वाली क्रूज सेवा शुरू कर सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसका उद्घाटन करेंगी। एक घंटे की इस यात्रा में यात्रियों को भोजन और मनोरंजन की सुविधा मिलेगी। यमुना में क्रूज सेवा शुरू करने करने का मकसद पर्यटन और नदी के पुनरुद्धार को बढ़ावा देना है। मुंबई में बने इस आधुनिक क्रूज में गीत, भोजन और मनोरंजन की बेहतरीन सुविधाएं होंगी। दिल्ली सरकार अपने पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत अगले महीने यमुना नदी में क्रूज सेवा की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए मुंबई में बनाए गए जहाज को जनवरी में दिल्ली लाया गया था। 40 सीट वाले इस क्रूज जहाज में व्यापक और भव्य आंतरिक सजावट की गई है। सूत्रों ने बताया कि क्रूज जहाज अब पूर्णतया सुसज्जित एवं उपकरणों से लैस है। यह परिचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। 15 दिनों के भीतर दिल्ली सरकार इस सेवा की शुरुआत करने की तारीख घोषित कर सकती है। यह क्रूज यमुना नदी पर चलेगा। इसमें दिल्ली के भीतर एक अनूठा मनोरंजक अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई एक घंटे की राउंड ट्रिप की व्यवस्था भी रहेगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ मई/2026