राज्य
01-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के जाफरपुर में बिहार के युवक की गोली मार की गई हत्या को लेकर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा ने इस अपराध को लेकर दिल्ली के सरकारी सिस्टम पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में बिहारी-पूर्वांचलियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए। आप नेता महाबल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के जाफरपुर क्षेत्र में 25 अप्रैल की रात को जो घटना घटी है, वह बहुत दुखद है। जिस तरह बिहारी शब्द का उपयोग करके नफरत पैदा करने वाली बात की गई और गोली मारी गई, यह बहुत ही कष्ट की बात है। इस तरह की नफरती भावना प्रशासन में भी दिखाई देने लगी है। महाबल मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने मेहनत-मजदूरी करके दिल्ली को मजबूत करने में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है। वे यहां सिर्फ आईएएस, आईपीएस, पत्रकार या नेता बनकर नहीं आए हैं, बल्कि यहां मेहनत-मजदूरी करके दिल्ली को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। आज उसी पूर्वांचल के लोगों के साथ इस तरह का भेदभाव किया जा रहा है, यह बहुत ही अफसोस की बात है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ मई/2026