राज्य
01-May-2026


मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहराव भोपाल (ईएमएस) । भारतीय रेल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी के लिए डिज़ाइन की गई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है, जो मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश को महाराष्ट्र से जोड़ेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आराम, सुविधा और कि$फायती यात्रा का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करती है, जो देश में समावेशी और सुलभ रेल यात्रा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 05वीं अमृत भारत एक्सप्रेस को रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22111/22112 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई थी। इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन 05 मई 2026 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और 06 मई 2026 से अयोध्या कैंट स्टेशन से प्रारम्भ हो रही है। यह नई अमृत भारत ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर एवं सतना स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है :- गाड़ी संख्या 22111 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 05 मई 2026 से प्रत्येक मंगलवार को प्रारम्भिक स्टेशन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 07:55 बजे रवाना होकर इटारसी रात 20:00 बजे, जबलपुर रात्रि 23:30 बजे, पहुँचकर दूसरे दिन सतना 02:05 बजे और बुधवार को सुबह 10:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22112 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 06 मई 2026 से प्रत्येक बुधवार को प्रारम्भिक स्टेशन अयोध्या कैंट से दोपहर 13:50 बजे रवाना होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सतना रात 20:45 बजे, जबलपुर रात्रि 23:55 बजे, पहुँचकर दूसरे दिन इटारसी 03:50 बजे और गुरुवार को दोपहर 15:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ठहराव :- ठाणे, कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन एवं सुल्तानपुर । कोच संरचना :- इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। आशीष पाराशर/01मई2026